फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The organization is bigger than the government, the strategy of elections changes, the strong booth

सरकार से बड़ा होता है संगठन, चुनाव की रणनीति बदलता है सशक्त बूथ

Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The organization is bigger than the government, the strategy of elections changes, the strong booth
वाराणसी। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। सशक्त बूथ कई बार चुनाव की रणनीति ही बदल देता है। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक किसी राजनीतिक दल के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज नहीं रहेगी, वह सरकार नहीं बना सकता है। उन्होंने कहा, आप सभी लोग सौभाग्यशाली है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका में रहने का अवसर मिलता है। बूथ सशक्तीकरण अभियान वाराणसी संसदीय क्षेत्र में निश्चित रूप से समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन की विशिष्ट कार्य संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण भाग बूथ आधारित संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना है। इसके बाद चुनावों में विपक्षी दलों पर बढ़त बनाकर जीत दर्ज करना है। उन्होंने कहा, जब तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की एक मजबूत श्रृंखला संगठन की रणनीति के क्रियान्वयन के लिए उपस्थित नहीं रहेगी, तब तक किसी राजनीतिक दल को चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में विधानसभा वार बूथों की ग्रेडिंग कर तीन श्रेणियों में बांटकर कार्यकर्ताओं को बूथ आवंटित किया गया। इससे पहले जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने कार्यशाला के शुरुआत में डिजिटल प्रजेंटेशन कर एप आधारित अभियान की जानकारी दी। कार्यशाला में स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम एवं महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने किया। इस दौरान स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, टी राम, सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
अखिलेश 25 साल करें इंतजार : केशव प्रसाद मौर्य
रोहनिया। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम से पहले मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ व रामपुर उपचुनाव की दोनों सीटें भाजपा जीत रही है। पार्टी की लोकप्रियता से अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उनको अभी 25 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। नूपुर शर्मा पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि पार्टी केे निर्णय पर कुछ कहना उचित नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है। अगर कोई कानून व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed