फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The number of deaths also increased among the increasing cases of Corona, 33 patients died in four days in Varanasi

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच मौतों की संख्या भी बढ़ी, चार दिन में 33 मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 22 Apr 2021 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 10:50 PM IST
सार

चौथे दिन भी अस्पतालों से कोई डिस्चार्ज नहीं, 5257 सैंपलों की आई रिपोर्ट , 1597 नए संक्रमित मिले, 9 लोगों की मौत 

विज्ञापन
The number of deaths also increased among the increasing cases of Corona, 33 patients died in four days in Varanasi
वाराणसी में बृहस्पतिवार को मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा की इमरजेंसी में लगातार पहुंच रहे मरीज एक मरीज का आक्सीमीटर से आक्सीजन लेबल की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच अब मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चार दिन में ही 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, लगातार चौथे दिन अस्पतालों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 5257 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 1,597 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, नौ मरीजों की मौत भी हुई है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 50 हजार पार पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 16,319 है। भेलूपुर स्वामी विवेकानंद अस्पताल में 12,  दास नगर कॉलोनी मलदहिया, बृज एंकलेव, हैदराबाद कॉलोनी और माइक्रोबायोलॉजी विभाग बीएचयू में रहने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिगरा, सुंदरपुर, टकटकपुर, वाराणसी छोटी गैबी, साकेत नगर, ऑफिसर कॉलोनी मंडुआडीह, तरना, गणपत नगर कॉलोनी, बेनीपुर सारनाथ, खानीपुर रोहनिया, चिरईगांव में संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन

The number of deaths also increased among the increasing cases of Corona, 33 patients died in four days in Varanasi
वाराणसी में गुरुवार को बीएचयू सुपर स्पेस्लिस्ट सेंटर में परेशान दिखे मरीज । - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर मिले संक्रमित 
रॉयल रेजीडेंसी मंडुआडीह, छोटी पटिया, स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल में जांच कराने वाले 90 लोग, मंडलीय अस्पताल ब्लड बैंक में तैनात तीन लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 100 से अधिक लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लोगों से संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। डिफेंस कॉलोनी फुलवरिया में भी 4 लोग पॉजिटिव हैं। 

होम आइसोलेशन में 1381 स्वस्थ
होम आइसोलेशन में सबसे ज्यादा 1381 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50,371 पहुंच गया है। 33,582 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 470 की मौत हो चुकी है। 16319 लोग अभी भी होम आइसोलेशन और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
 

The number of deaths also increased among the increasing cases of Corona, 33 patients died in four days in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

तीन महिला समेत नौ ने गंवाई जान 
बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती 55 वर्षीय सराय नंदन निवासी महिला और भेलूपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष के साथ ही 70 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है जबकि धर्मवीर कॉलोनी में रहने वाले 64 वर्षीय पुरुष की डीएलडब्ल्यू में और मेरिडियन हॉस्पिटल में चौबेपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती संजय गांधी नगर कालोनी निवासी 84 वर्षीय पुरुष, दीर्घायु हॉस्पिटल में 79 वर्ष के अर्दली बाजार निवासी पुरुष, पांडेयपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, प्रेमचंद नगर कालोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। 

विज्ञापन

The number of deaths also increased among the increasing cases of Corona, 33 patients died in four days in Varanasi
वाराणसी में बृहस्पतिवार को मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में कोरोना का टीका लगवाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

5,383 लोगों को लगा टीका 
वाराणसी। महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य जगहों पर 5,383 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 2,746 लोगों को पहली , 2627 लोगों को दूसरी डोज लगी। 23 अप्रैल को 76 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 11 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed