फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The minimum temperature dropped to 6.5 degrees, 4 degrees below average

Varanasi News: औसत से 4 डिग्री कम होकर 6.5 पर आया न्यूनतम तापमान

Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped to 6.5 degrees, 4 degrees below average
हवा में नमी बरकरार, अभी और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पछुआ हवाओं में नमी बढ़ती जा रही है। यहीं कारण है कि ठंड से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान में गिरावट भी जारी है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और कम हो गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था जो कि रविवार को 6.5 रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और कोहरे की संभावना जताई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव बना हुआ है। अधिकतम और तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान जो 28 डिग्री सेल्सियस था वो दो दिन से 25 डिग्री सेल्सियस से कम पर बना है। साथ ही न्यूनतम तापमान जो पिछले सप्ताह तक 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, वह भी कम होकर 6.5 पहुंच गया है। इस बीच न्यूनतम तापमान में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रविवार को दिन में धूप अच्छी रही इस वजह से लोग धूप सेंकते नजर आए, लेकिन शाम होते ही हवा में नमी बढ़ने की वजह से ठंडी बढ़ गई। अधिकतम तापमान रविवार को 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने की वजह से ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। अगले सप्ताह से ठंड के और बढ़ने और कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन


पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 दिसंबर 24.4 6.5
14 दिसंबर 23.2 7.6
13 दिसंबर 22.1 7.2
12 दिसंबर 24.4 8.4
11 दिसंबर 24.3 9.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed