फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The message of environmental protection from Sadanira to the road

सदानीरा से सड़क तक पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection from Sadanira to the road
काशी की आबोहवा को शुद्ध रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शनिवार सुबह सड़कों पर गेल इंडिया की ओर से सीएनजी ऑटो और कार रैली निकाली गई। खिड़किया स्थित नमो घाट से रैली को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। उत्साह का आलम यह था कि सूरज की पहली किरणों के साथ ही घाट पर ऑटो और कार चालक पहुंच गए। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की ठान चुके गेल इंडिया के साथ नाविकों ने भी नाव रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेताओं को प्रथम (पांच हजार), द्वितीय (तीन हजार) और तृतीय पुरस्कार ( दो हजार) से नवाजा गया।
विज्ञापन

रैली सुबह सात बजे शुरू हुई और भदऊ चुंगी, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा, अलईपुरा, चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा चौराहा से वापस नमो घाट पहुंची। अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम में काशी की जनता को ईंधन के संरक्षण व वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया गया। गेल इंडिया के आधार वाक्य ‘ईंधन सुरक्षित भविष्य सुरक्षित’ पर आधारित रैली को लेकर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि अभियान में गंगा को निर्मल करने के संदेश के साथ ही वायु, ध्वनि प्रदूषण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सीएनजी उपयोग के तहत ईंधन इकॉनमी की महत्ता पर ऑटो-कार चालकों सहित नाविकों को जागरूक किया। रैली से पूर्व शहरी गैस वितरण के इंचार्ज व गेल वाराणसी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उत्पादों के व्यर्थ उपयोग पर लगाम लगाएं। बताया कि पिछले पांच साल में गेल ने 16 सीएनजी स्टेशन, 12000 वाहन, 400 नावें, 12500 घरों, उद्योगों व होटलों व हरिश्चंद्र घाट में गैस आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
सबसे कम ईंधन खपत कर रैली में अव्वल आए ऑटो, कार और नाव के प्रतिभागियों को गेल इंडिया के चीफ जर्नल मैनेजर (सीजीएम) केएन सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ऑटो की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओमप्रकाश, द्वितीय पुरस्कार अमन और तृतीय पुरस्कार अनिल को मिला। वहीं, कार की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सुमन राय, द्वितीय पुरस्कार सिद्धार्थ और तृतीय पुरस्कार दीपक मिश्रा को मिला। नाव की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार राम आशीष साहनी, द्वितीय गोरखनाथ साहनी और तृतीय सूरज साहनी को मिला।
सीजीएम ने गिनवाए फायदे
गेल के सीजीएम केएन सिंह ने सीएनजी के अनगिनत फायदों के बारे में बताया। कहा कि सीएनसी एक तो डीजल और पेट्रोल से सस्ती है। दूसरा सीएनजी वाहनों से प्रदूषण की मात्रा नाम मात्र की होती है। ऐसे में सीएनजी अपनाकर आप बचत और पर्यावरण दोनों को संरक्षित कर सकते हैं। दस हजार ऑटो में लगभग एक हजार ऑटो सीएनजी से लैस है। शहर में 16 सीएनजी स्टेशन हैं। आने वाले समय में अन्य ऑटो सहित वाहनों को भी सीएनजी से लैस किया जाएगा। और सीएनजी स्टेशन की जहां आवश्यकता होगी, वहां खोले भी जाएंगे।
ऑटो यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी रही खास
ऑटो रैली में जोश भरने के लिए यूनियन के दीनानाथ सिंह, भगवानदास, आदि को मंच से सीजीएम ने प्रशस्ति पत्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने गेल इंडिया के प्रयास की सराहना कर कहा कि पिछले तीन साल में गेल ने काशी की आबोहवा को जहरीली बनाने से रोका है। साथ ही ईंधन, पर्यावरण संरक्षण मुहिम को धार दिया। मंच संचालन शिल्पी सेठ ने किया।

ये रहे मौजूद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक कालिका सिंह, स्मार्ट सिटी के वासुदेवन, सुमन राय, गेल के एनके द्विवेदी, शीलचंद श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, नवाजिश अली अंसारी, प्रवीण सिंह, प्रवीण गौतम, चंदन कुमार, संतोष कुशवाहा, मनोज तिवारी, एके पाल, एके गुप्ता, अरुण जायसवाल, रवीश मिश्रा, देवांश, रामचंद्र, रामसोनी, प्रमोद, नीरज, नवींदर सिंह, आटो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सिंह, नाविक एसोसिएशन की ओर से सोनू प्रदीप साहनी, लोकेश, प्रकाश, विनीत, विनय जायसवाल, शैलेंद्र मिश्र, दिवित, शशांक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed