फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The lover had come to meet his girlfriend the villagers caught him

Varanasi News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा, आपसी रजामंदी के बाद कराई शादी

Tue, 03 Jun 2025 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

चौबेपुर के रैपुरा गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और दोनों को पकड़कर उनकी शादी करा दी। बता दें कि विवाह आपसी रजामंदी से हुआ। 

विज्ञापन
The lover had come to meet his girlfriend the villagers caught him
ग्रामीणों ने प्रेमिका की शादी कराई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के मठ सौना गांव का है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों परिवारों और प्रेमी युगल के रजामंदी से मठ सौना स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव तथा माता पार्वती को साक्षी मानकर शादी करा दी गयी।

विज्ञापन


 चौबेपुर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी गोरखनाथ का पुत्र आकाश और प्रेमिका जिला गाजीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र के मठ सौना निवासी राजकुमार राजभर की पुत्री गुनिया राजभर के बीच लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को आकाश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसकी भनक पड़ोस के लोगों को लग गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों के पूछने पर प्रेमी ने बताया कि हम दोनों के बीच लगभग दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रेमी के घरवालों को देते हुए उन्हें मठ सौना गांव आने के लिए बुलवाया। दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से ग्रामीणों द्वारा मठ सौना स्थित शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती को साक्षी मान शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद प्रेमी आकाश ने कहा कि हमलोग दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से शादी किए हैं।  हम दोनों ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे दोनों परिवारों की बदनामी हो। प्रेमी ने कहा कि हमदोनों ने भगवान को साक्षी मानकर शादी की है।


हम दोनों एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे। इस दौरान वर पक्ष और वधु पक्ष समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।इसकी भनक लगते ही चौबेपुर के आसपास गांवों में तरह तरह की चर्चा होने लगी।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed