फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The heat became severe, Varanasi was the second highest temperature city in the state.

Varanasi News: गर्मी हुई सख्त, प्रदेश का दूसरा ज्यादा तापमान वाला शहर रहा बनारस

Mon, 13 Apr 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The heat became severe, Varanasi was the second highest temperature city in the state.
गर्मी के कारण कचहरी मार्ग पर पसरा सन्नाटा। अमर उजाला
वाराणसी। गर्मी ने सख्त मिजाज अपना लिया है। अप्रैल में पहली बार वाराणसी का पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी, प्रयागराज के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे था, जो अब सामान्य के आसपास पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम, 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में पछुआ हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। तेज धूप के बीच हवा ने धूल-मिट्टी खूब उड़ाई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और हवाओं के प्रभाव से तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आगामी सप्ताह के दौरान तापमान के सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है। प्रदेश में मौसम सूखा रहने के कारण पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में औसतन 7-9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 40 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही तेज पछुआ हवाओं का दौर 14 अप्रैल से कमजोर पड़ सकता है। आगामी सप्ताह प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed