फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The groom got angry after seeing the bride's mustache, the bride objected to the groom's habits

दुल्हन की मूंछे देखकर भड़का दूल्हा, दूल्हे की आदतों पर दुल्हन का ऐतराज

Sat, 02 Apr 2022 01:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

शनिवार गोष्ठी की ओर से 54वें महामूर्ख महोत्सव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुरोहित ने ‘अगड़म बगड़म जूता रगड़म, ब्याह कराऊं पकड़म धकड़म’ के जरिए जब विवाह कराना शुरू किया तो मंच से लेकर घाट तक हंसी की हिलोरें लहरा उठीं।

विज्ञापन
The groom got angry after seeing the bride's mustache, the bride objected to the groom's habits
54वां महामूर्ख महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक वार और धुरंधर हास्य व्यंग की रचनाओं से जब कवियों ने लोगों को गुदगुदाया तो हर कोई ठहाका लगाकर हंस पड़ा। मूर्ख पुरोहित ने गड़बड़ मंत्रों से पुरुष बनी महिला की महिला बने पुरुष से शादी कराई।

विज्ञापन


वहीं मंच पर मौजूद कवियों ने शपथ ली कि ‘हम शपथ लेते हैं कि हम मूर्ख पैदा हुए थे और मूर्ख ही मरेंगे। मूर्खता करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। मूर्खता के अधिकार वंचित करने वाली सरकारों की हम मूर्ख समाज के सजग प्रहरी ईंट से ईंट बजा देंगे।’
विज्ञापन


शुक्रवार को शनिवार गोष्ठी की ओर से 54वें महामूर्ख महोत्सव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुरोहित ने ‘अगड़म बगड़म जूता रगड़म, ब्याह कराऊं पकड़म धकड़म’ के जरिए जब विवाह कराना शुरू किया तो मंच से लेकर घाट तक हंसी की हिलोरें लहरा उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दूल्हा कमलेश वर्मा नगाड़े की धुन पर नाचते हुए विवाह मंडप में आया तो पुरुष दुल्हन अमिलेश वर्मा लंगड़ाते हुए पहुंचे। ऊटपटांग, अवैदिक और अर्थशून्य मंत्र पढ़ते हुए रमेश दत्त पांडेय ने विवाह की रस्मों को पूरा कराया। दुल्हन की दाढ़ी देख दूल्हा भड़क गया और आव देखा न ताव ऐलान कर दिया कि यह शादी उसे मंजूर नहीं है। वह दूल्हन को तलाक दे रहा है।

सभी को मूर्खता की शपथ दिलाई गई

सांड़ बनारसी ने सभी को मूर्खता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत प्रयाग के राधेश्याम भारती, बाराबंकी के प्रमोद पंकज, गाजीपुर के फजीहत गहमरी, हरदोई के अजीत शुक्ल, दमदार बनारसी, कल्याण सिंह विशाल, डा. प्रशांत सिंह ने हास्य-व्यंग्य की रचनाओं से सैकड़ों श्रोताओं का मनोरंजन किया। संचालन दमदार बनारसी ने किया।

हुआ सम्मान
इस दौरान जगदंबा तुलस्यान, श्याम लाल यादव, बनारस बार असोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ शर्मा, मनोज यादव पहलवान, दिलीप सिंह सिसोदिया, दिलीप तुलस्यानी, विनय यादव, सुभाष चंद्र, नंदकुमार टोपीवाला, सुभाष चंद्र आदि का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed