फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The government gave a big opportunity to the youth with the Agneepath scheme

अग्निपथ योजना से सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा अवसर

Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The government gave a big opportunity to the youth with the Agneepath scheme
लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने कहा कि सरकार ने अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को एक बहुत बड़ा अवसर दिया है। यह केवल देश की सेना में फौजी बनकर ही नहीं अपितु समाज में भी एक सम्मानित नागरिक का जीवन जी सकेंगे। चार साल तक सेना के साथ काम करने वाला स्वयं में एक अनुशासित युवा होगा और उसकी ट्रेनिंग और अनुशासन उसे कारपोरेट जगत में सम्मानित स्थान दिलाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएचयू के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के कामधेनु सभागार में आयोजित व्याख्यान के दौरान ले. जनरल संजय कुलकर्णी ने कहा कि भारत के लिए सियाचिन एकमात्र ऐसा स्थान है जहां से भारतीय सेना चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान आदि पर नजर रखती है। 21000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन का तापमान माइनस 50 डिग्री तथा हवाएं 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। परंतु फिर भी भारतीय सेना का जवान इस बात पर गर्व करता है कि उसने भी सियाचिन में ड्यूटी निभाई है। वर्ष 1984 में ऑपरेशन मेघदूत में भारत के हाथों से पाकिस्तानी सेना की शिकस्त के बाद जनरल मुशर्रफ काफी गुस्से में थे और उसी का बदला लेने की चाह से उन्होंने कारगिल का युद्ध किया और यहां भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी। आने वाले समय में अब युद्ध परंपरागत तरीके से नहीं होंगे इसलिए हमें भी अपनी सेना का आधुनिकीकरण करना आवश्यक है। साइबर अटैक और ड्रोन टेक्नोलॉजी का भरपूर प्रयोग हो रहा है। अत: अब हमें तत्काल निर्णय लेने वाले मुखिया की आवश्यकता है। इस दौरान मयंक नारायण सिंह, प्रो. एमके सिंह, खुशबू मिश्रा, मोनालिसा हाजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed