फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The girl who came out to take medicine from home jumped in the Ganges

घर से दवा लेने निकली युवती गंगा में कूदी

Mon, 19 Jul 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The girl who came out to take medicine from home jumped in the Ganges
रामनगर। बाईपास स्थित विश्वसुंदरी पुल से रविवार सुबह एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर किनारे खड़े मल्लाहों ने तुरंत गंगा में युवती की खोजबीन में जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से पुलिस युवती की खोजबीन में देर शाम तक जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की पुल पर खड़ी साइकिल और थैले से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीडीडीयूनगर कोतवाली अंतर्गतखजूरगांव निवासी श्रीराम मौर्य की पुत्री पूजा मौर्य (18) सुबह दवा लेने के लिए साइकिल से रामनगर स्थित बाजार को निकली। हालांकि युवती ने दवा नहीं खरीद सीधे बाईपास स्थित विश्वसुंदरी पुल पर पहुंची और साइकिल खड़ी करते हुए लगभग 11 बजे गंगा में कूद गई। किनारे खड़े नाविकों ने युवती को बचाने के लिए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन युवती का पता नहीं चला। इसी बीच सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एनडीआरएम और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवती की तलाश जारी रही। उधर, परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर पूजा को डांट दिया गया था संभवत: इससे नाराज होकर यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed