फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The forest department will plant 550 identical saplings on 3 routes of the district

Jaunpur News: जिले के 3 मार्गों पर एक जैसे 550 पौधे रोपेगा वन विभाग

Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The forest department will plant 550 identical saplings on 3 routes of the district
वन विभाग की तरफ से जिले के 3 मार्गों पर एक जैसा ही छायादार पौधा लगाया जाएगा। इससे इस मार्ग की पहचान भी हो सकेगी। इसकी सुरक्षा के लिए यहां पर विशेष प्रकार के ट्री गॉर्ड भी लगाए जाएंगे। यह पौधरोपण वाराणसी से जमालापुर मार्ग, बदलापुर मार्ग, बक्शा हाईवे पर किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग जुलाई में पौधरोपण करेगा। इसके लिए पहले से ही गड्ढे खोद लिए गए हैं। जौनपुर जंक्शन से पचहटिया मार्ग पर करीब 200 पौधे रोपे जाएंगे। मड़ियाहूं से जलालपुर मार्ग पर 150 पौधे, बदलापुर कस्बे से रामजानकी मंदिर डाक बंगला मार्ग पर 200 पौधरोपण किया जाएगा। इसमें छायादार पौधे पाकड़, गूलर, बरगद, पीपल, महोगनी लगेंगे। इसकी सुरक्षा के लिए के लिए एचडीपीई ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। यह पेड़ के तने को नुकसान से बचाने के लिए एक सुरक्षात्मक संरचना है। यह आमतौर पर एचडीपीई प्लास्टिक से बना होता है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है। ट्री गार्ड को पेड़ के चारों ओर स्थापित किया जाता है और जानवरों, गरम मौसम, प्रदूषण और अन्य खतरों से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है। इसमें पौधे 5-6 फीट के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 के लिए विशेष प्रकार के पौधे लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिले के तीन मार्गों पर एचडीपीई ट्री गार्ड से सुरक्षा की जाएगी। इसमें छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पौधरोपण के बाद हर साल पौधे सूखने का भी अनुपात होता है। इसलिए हर साल जुलाई में पौधरोपण भी किया जाता है। - सरफराज अहमद, डीएफओ जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed