फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The feet were saved from getting dirty in the mud, but the system became dirty

कीचड़ में पैर गंदे होने से बच गए पर व्यवस्था मैली हो गई

Fri, 22 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The feet were saved from getting dirty in the mud, but the system became dirty
बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अस्पताल का कायाकल्प कराया तो जा रहा है लेकिन मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी का हालत सबसे ज्यादा खराब है। पर्चा जमा करने के बाद मरीजों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सब ओपीडी गेट के सामने नीचे बैठे रहे। कुछ लोग एक किनारे जमा गंदे पानी में पैर लटकाकर टूटी कुर्सियों पर किसी तरह बैठे रहे। कुछ ने ईंटों का सहारा लिया। इस तरह की स्थिति तब है जब खुद अस्पताल के एमएस भी इसी विभाग के प्रोफेसर हैं और उनकी ओपीडी भी सोमवार को होती है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में हर दिन बीस से अधिक विभागों की ओपीडी में पांच हजार से अधिक मरीज वाराणसी और आसपास के जिलों से आते हैं। डॉक्टर को समय से दिखाने के लिए बहुत से लोग तो एक दिन पहले ही अस्पताल में आ जाते हैं। सुबह लाइन में लगकर पर्चा कटाने के बाद ओपीडी में पहुंचते हैं। टोकन सिस्टम के लिए लगा डिस्प्ले बोर्ड खराब होने से पर्चा जमा करने के बाद डॉक्टर कब देखेंगे, उनकी बारी कब आएगी, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। लिहाजा मरीजों को परेशान होना पड़ता है। हृदय रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, ऑन्कोलॉजी, जनरल सर्जरी सहित कई विभागों में डॉक्टर को दिखाने के लिए मारामारी देखने को मिलती है।
विज्ञापन

केस-1
ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी में बिहार से 41 वर्षीय महिला को लेकर परिजन बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे। सुबह 10 बजे पर्चा जमा करने के बाद बाहर खड़े रहे। डॉक्टर के कमरे के बाहर टोकन नंबर वाला डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़ा था। किसी तरह 12 बजे डॉक्टर को दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
लालगंज से 15 वर्षीय बच्ची को लेकर परिजन दोपहर में एक बजे मेडिसिन की ओपीडी में पहुंचे। पंजीकरण कक्ष में बैठे कर्मचारी ने 370 मरीजों का पंजीकरण पूरा होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को आने की बात कही। इसके बाद परिजन वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed