फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The evening of the courtier gathering in the memory of Ustad Vilayat Khan

उस्ताद विलायत खां की स्मृति में सजी दरबारी महफिल की शाम

Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The evening of the courtier gathering in the memory of Ustad Vilayat Khan
सुप्रसिद्ध सितार वादक व गायक सुजात खान ने जब सितार पर ये इनायतें गजब की ये बला की मेहरबानी... को सितार के तारों पर झंकृत किया तो पूरा माहौल संगीत की स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। उस्ताद विलायत खां की स्मृति में रविवार की शाम को कैंटोंमेंट स्थित होटल में दरबारी महफिल सजाई गई। संगीत परिषद काशी, स्वरांगना ललित कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगीत संध्या में सितार पर संगीत की महफिल सजी।
विज्ञापन

रविवार को उस्ताद सुजात खान ने सितार वादन की शुरुआत की। उन्होंने फिर ख्यालों में कोई आ गया..., जिंदगी से बड़ी सजा ही नहीं..., तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे..., मैं तो पिया से नैना..., हजारों ख्वाहिशें ऐसी के हर ख्वाहिश पर दम निकले..., कहां आ के रुकने थे रास्ते..., खामोश लब हैं झुकी पलकें... और नैना लगा के मैं पछताई... की प्रस्तुतियां दीं। तबले पर दुर्जय भौमिक एवं उस्ताद शारिक मुस्तफा ने संगत की।
विज्ञापन

दरबारी महफिल का शुभारंभ उस्ताद सुजात खान, संगीत परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार जैन और स्वरांगना ललित कला केंद्र के सचिव सुरेंद्र मिश्रा शीलू ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा सिन्हा ने किया। इस दौरान हेमांग अग्रवाल, तन्मय जैन, अशोक जी अग्रवाल, मकुंद लाल टंडन, प्रफुल्ल चंद्र राय, राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार डे, राजीव जयपुरिया, आनंद प्रकाश अग्रवाल, कर्नल संदीप शर्मा, सुबोध अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, श्याम कृष्ण अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, डॉ. निर्मल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed