फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The doctor forbade the treatment of innocent people his father called the police

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने चार माह के मासूम का नहीं किया इलाज, धमकी पुलिस

Mon, 03 Sep 2018 04:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 03 Sep 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
The doctor forbade the treatment of innocent people his father called the police
जिला अस्पताल पहुंची डायल 100 की टीम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिला अस्पताल में आए दिन इलाज को लेकर डाक्टरों पर आरोप लगते रहे हैं। एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। एक पिता जब चार माह के मासूम का इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में पहुंचा तो मौजूद डाक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। डाक्टर ने उसे किसी प्राइवेट सर्जन को दिखाने की सलाह दी।
विज्ञापन

 

इसपर मासूम के पिता ने विरोध किया और इसकी शिकायत यूपी-100 से कर दी। पुलिस के पहुंचते ही जो डाक्टर सलाह दे रहे थे वहीं इलाज करने में लग गए।  शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी चंदन जायसवाल अपने चार माह के मासूम धर्मवीर को लेकर जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। मासूम की अंगुली में रक्षाबंधन का धागा फंस गया था, जिससे मासूम कराह रहा था। बावजूद डाक्टर ने देखने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर चंदन आगबबूला हो गए और यूपी -100 को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही अस्पताल कर्मी हरकत में आ गए और तुरंत इलाज शुरू कर दिया। चंदन जायसवाल का आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बिना देखे उनके पुत्र को बाहर के डाक्टर को दिखाने के लिए सलाह दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस को सूचना देनी पड़ी। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अनुराग ने बताया कि इमरजेंसी में बहुत भीड़ थी और केस सर्जन का था तो हमने उसे कहा कि अस्पताल के किसी सर्जन से दिखा लें, वैसे बच्चा बहुत सीरियस नहीं था। फिर भी उसका इलाज कर दिया गया है। बच्चा ठीक है वह घर चला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed