फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The cylinder that filled the air in the balloon exploded, two including the woman died

गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलिंडर फटा, महिला समेत दो की मौत

Mon, 23 Aug 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The cylinder that filled the air in the balloon exploded, two including the woman died
सूजाबाद स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास रविवार की शाम गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलिंडर फटने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान राहगीर बबलू का दाहिना पैर उड़ गया, वहीं पिता आसिफ उर्फ कल्लू के साथ खरीदारी करने निकली पांच साल की मासूम आलिया भी घायल हो गई। बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पर कमिश्नरेट पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद में पोलाव शहीद बाबा का मजार है, शाम के समय आदमपुर कोनिया निवासी लल्ला सेठ (45 वर्ष) अपनी ट्राली पर गुब्बारा बेच रहा था। गैस सिलिंडर के जरिए शाम लगभग साढ़े पांच बजे गुब्बारा में हवा भर रहा था कि अचानक सिलिंडर से धुंआ उठता दिखा। इस पर कुछ लोगों ने सुरेंद्र उर्फ लल्ला सेठ (31वर्ष)को इसकी जानकारी दी। अभी लल्ला कुछ समझता और करता कि तेज आवाज के साथ सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि लल्ला सेठ उछल कर दस फीट दूर जा गिरा। शाम के समय बाजार में निकले कई राहगीर चपेट में आ गए। गुब्बारा विक्रेता लल्ला सेठ और चौबेपुर स्थित मायके से भाई को राखी बांधकर कुंडा गांव स्थित घर जाने के लिए आटो के इंतजार में खड़ी गीता देवी (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इतना तेज धमाका था कि एक किलोमीटर दूर का इलाका दहल गया। विस्फोट में राहगीर बबलू (35 वर्ष) का दाहिना पैर उड़ गया। वहीं सब्जी लेने के लिए पिता आसिफ उर्फ कल्लू (35 वर्ष) के साथ पैदल बाजार निकली आलिया (5 वर्ष) घायल हो गई। पिता-पुत्री के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। कुंडा निवासी नवीन (20 वर्ष) को कंधे पर चोटें आई। धमाका सुनते ही गांव में दहशत मच गया। हर तरफ चीख पुकार मची रही। गांव के लोगों ने आनन-फानन में खून से लथपथ घायलों को आटो में लेकर तुरंत बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भागे। सूचना पाकर रामनगर थाने और मुगलसराय कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच राहत बचाव में जुटी। ट्रामा सेंटर में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने घायलों के परिजनों से बातचीत करते हुए जानकारी ली। वहीं पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने विस्फोट मामले की जांच शुरू करा दी है। संभवत: गैस लीकेज होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

इन लोगों को आई हल्की चोेटें
बहादुरपुर के रहने वाले रेहान आठ वर्ष, मढ़िया निवासी जय प्रकाश 35 वर्ष, संदीप 14 वर्ष और कुंडा निवासी गौतम 18 वर्ष का प्राथमिक उपचार पड़ाव स्थित निजी चिकित्सालय में कराने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed