फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The creativity of rural consciousness will remain alive in literature

Varanasi News: साहित्य में बराबर जीवंत रहेगी ग्रामीण बोध की रचनाशीलता

Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The creativity of rural consciousness will remain alive in literature
अर्दली बाजार बाजार स्थित एल कॉलेज के लाइब्रेरी सभागार में हिंदी हितैषी परिषद की ओर से आयोजित ओम
हिंदी साहित्य में ग्रामीण बोध रचनाशीलता की मजबूत आधार भूमि के रूप में बराबर जीवंत बनी रहेगी। ये बातें सोमवार को जिला लाइब्रेरी सभागार में हिंदी हितैषी परिषद की ओर से आयोजित ओम धीरज के कहानी संग्रह गांव का महाभारत के लोकार्पण समारोह में वक्ताओं ने कहीं। मुख्य अतिथि डाॅ. मुक्ता ने कहा कि संग्रह की कहानियां मौजूदा दौर के गांवों की असल तस्वीर उपस्थित करती हैं।
विज्ञापन

साहित्यभूषण से सम्मानित डॉ. इंदीवर पांडेय ने संग्रह की विशेषताओं को दर्शाते हुए कृति की गंभीर विवेचना की। उन्होंने कहा कि कथा साहित्य इस कृति से समृद्ध हुआ है। डाॅ. श्रद्धानंद ने कहा कि यह कहानी संग्रह कथा संसार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है। डाॅ. राम सुधार सिंह ने कहा ओम धीरज की कहानियां मानवीय संवेदना को बचाए रखने की वकालत करती हैं। नरेंद्र नाथ मिश्र ने संग्रह की कहानियों के कथोपकथन व भाषा शिल्प की सराहना की। अध्यक्षता डॉ. दयानिधि मिश्र ने की। स्वागत डाॅ. कवींद्र नारायण और कथाकार ओम धीरज ने लेखकीय अनुभव साझा किया। संचालन हिमांशु उपाध्याय ने किया। पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अत्रि भरद्वाज, सुरेंद्र वाजपेयी, छाया शुक्ला, डॉ. अशोक सिंह, शशि कला पांडेय, केशव शरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed