फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The counter where you will apply, the certificate will be available from there

गुरु के दर पर लगी आस्था की कतार, गूंजे शबद कीर्तन

Sat, 20 Nov 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The counter where you will apply, the certificate will be available from there
गुरु नानक के प्रकाशोत्सव पर गुरु के दर पर आस्थावानों की कतार लगी रही। गुरु पर्व पर उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ गुरुद्वारा गुरुबाग में शुक्रवार की सुबह से ही गुरु चरणों में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गुरुद्वारे में सुबह से ही गुरु की महिमा के बखान में संगत जमी और सदगुरु नानक परगटया मिटी धुंध जग चानण होआ और नानक नाम जहाज, जो चढ़े सो उतरे पार... से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरुबाग में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के बाद लंगर छककर निहाल हुए।भव्य तरीके से सजे गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही गुरु की संगत में शबद कीर्तन का दौर शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुघर की संगत पर फूलों की बरसात से हुई। नाम सिमरन, कीर्तन, अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई। प्रसाद वितरण के साथ ही आस्थावानों ने सिर झुकाकर गुरु की महिमा का बखान सुना और उनके दर पर सिर नवाकर प्रकाश पर्व मनाया। धर्मगुरुओं ने गुरुग्रंथ साहिब को फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में दर्शन पूजन के साथ ही लंगर छका। रागी जत्था पटना साहिब के भाई सरबजीत सिंह एवं श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले भाई नरिंदर सिंह ने कल तारण गुरुनानक आया..., बाबा आखै हाजियां शुभ अमलां बाजो दोनों रोय..., धुन की वाणी आई, तिन सगली चिंत मिटाई...गुरुवाणी शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

शाम को गुरुद्वारा नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने कथा द्वारा संगत को निहाल किया। हजूरी रागी भाई नरिंदर सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई सरबजीत सिंह ने गुरुवाणी संकीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई बलजीत सिंह व भाई महंत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में प्रार्थना कर कोरोना को समाप्त करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed