फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   varanasi nagar nigam received only Rs 120 crore in taxes and will have to collect Rs 105 crore in 63 day

Varanasi News: नगर निगम को सिर्फ 120 करोड़ टैक्स मिला, 63 दिन में वसूलने होंगे 105 करोड़

Wed, 28 Jan 2026 04:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 04:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम को इस वित्तिय वर्ष में सिर्फ 120 करोड़ टैक्स मिला। ऐसे में अब 63 दिन में निगम को 105 करोड़ वसूलने होंगे। 

विज्ञापन
varanasi nagar nigam received only Rs 120 crore in taxes and will have to collect Rs 105 crore in 63 day
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष खत्म होने में दो महीने बचे हैं। ऐसे में नगर निगम को 31 मार्च तक 225 करोड़ रुपये संपत्तिकर की वसूली करनी है। अब तक मात्र 120 करोड़ रुपये की वसूली हुई। इस हिसाब तक 105 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दो महीने चार दिन बचे हैं। तकरीबन 54 प्रतिशत की वसूली हुई है जबकि 46 प्रतिशत बाकी है। मात्र 63 दिन बचे हैं। संपत्तिकर में 125 करोड़ रुपये गृहकर, 100 करोड़ रुपये जलकर और सीवरकर शामिल है। पहले गृहकर की वसूली नगर निगम करता था।
विज्ञापन


इसके अलावा जलकर और सीवरकर की वसूली जलकल करता था। बीते साल से गृहकर, जलकर और सीवरकर को मिलाकर एकीकृत बिल जारी किया जा रहा है। अब सभी करों की वसूली एक साथ की जा रही है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मातहतों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 225. करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 120 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बकाया राशि न जमा करने पर दुकानें और भवन सील किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानें

जोन - वसूली प्रतिशत में

  • निगम मुख्यालय - 19
  • वरुणापार - 67
  • ऋषि मांडवी - 65
  • सारनाथ - 44
  • रामनगर - 140
  • आदमपुर - 33
  • भेलपूर - 71
  • दशाश्वमेध - 61
  • कोतवाली - 53
  • कुल योग - 54

 

शहर के सभी भवन स्वामियों से अपील की गई है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए जल्द संपत्तिकर जमा करें। सभी जोनों में वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। -हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed