फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The complainant was doing rounds against the arbitrariness of the BJP leader for months.

Varanasi: भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, लगे हर-हर महादेव के नारे, योगी सरकार का जताया आभार

Fri, 12 Aug 2022 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

वरुणा एंक्लेव कॉलोनी में भाजपा नेता अखंड सिंह के अवैध निर्माण पर वुलडोजर चलने का सोसायटी की महिलाओं ने स्वागत किया। बुलडोजर चलते ही महिलाओं ने हर-हर महादेव के नारे लगाए और योगी सरकार का आभार जताया। 

विज्ञापन
The complainant was doing rounds against the arbitrariness of the BJP leader for months.
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा एंक्लेव कॉलोनी में भाजपा नेता अखंड सिंह के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण का सोसायटी की महिलाओं ने स्वागत किया। कार्रवाई के साथ शिकायत करने वाली सोसायटी की महिलाएं हर-हर महादेव का नारा लगाने लगीं। महिलाओं ने कहा- आज हम लोगों को रक्षाबंधन का असली उपहार मिल गया।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह के अवैध निर्माण के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया था। सोसायटी की डॉ. अमृता कात्यायनी, डाली सिंह, पूर्णिमा सिंह, रश्मि सिंह, शशिकला सिंह, कल्पना वर्मा समेत कई महिलाएं कई महीने पहले इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप था कि भाजपा नेता के कार्यालय में तथाकथित लोगों के आने से परिसर में टहलना मुश्किल हो गया। उनकी गाड़ियां बेतरतीब खड़ी रहती थीं।
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत की गई थी, लेकिन सत्ता का हनक दिखाते हुए भाजपा नेता ने कार्यालय बना लिया था। बाद में शिकायत करने वाली महिलाएं वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन के पास पहुंचीं और पूरी बात बताई। वीडीए उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारी परमानंद यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो दिन में नहीं हटा मलबा को खर्च वसूलेगा वीडीए
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद वीडीए ने भाजपा नेता को दो दिन में मलबा हटाने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने पर वीडीए भाजपा नेता से ध्वस्तीकरण का पूरा खर्च वसूलेगा। उधर, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी तरह की दिक्कत और परेशानी होने पर पीड़ित तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री का करीबी बताकर जमाता था धौंस
अवैध निर्माण की शिकायतों के बीच भाजपा नेता ने तहसील की रिपोर्ट के आधार पर जमीन पर अपने मालिकाना हक का भी दावा किया था। वह खुद को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का करीबी व प्रतिनिधि बताकर भी धौंस जमाता है। हालांकि वीडीए ने फिलहाल अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है।

योगी सरकार का जताया आभार, लगाए जिंदाबाद के नारे
अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद शिकायत करने वाली महिलाओं ने योगी सरकार का आभार जताया और योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही महिलाओं ने वीडीए और पुलिस प्रशासन के जिंदाबाद का नारा लगाया। सोसाइटी की डॉ. किरण ने कहा कि बुलडोजर सत्यमेव जयते का प्रतीक है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed