फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The color of Holi will set with the gulal made of flowers, women are making abir-gulal from the flowers that c

Varanasi: फूलों के बने गुलाल से जमेगा होली का रंग, मंदिरों से निकले फूलों से महिलाएं बना रहीं अबीर-गुलाल

Sun, 05 Mar 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Mar 2023 01:59 PM IST
सार

साईं इंस्टीट्यूट में हुनर ए बनारस मंच और साईं फाउंडेशन में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं फूलों से गुलाल तैयार कर रहीं है। अजय सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में चढ़ने फूलों को मंगवाया जाता है।

विज्ञापन
The color of Holi will set with the gulal made of flowers, women are making abir-gulal from the flowers that c
फूलों के बने गुलाल से जमेगा होली का रंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों से निकलने वाले फूलों के रंग से इस बार की होली मनाई जाएगी। इस रंग से त्वचा पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये रंग महिलाएं तैयार कर रही हैं, इससे उनकी कमाई भी हो रही है। साईं फाउंडेशन के विकास श्रीवास्तव ने बताया कि फूलों से बने रंग में कोई मिलावट नहीं होती है। इससे बने गुलाल की डिमांड जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। ऑनलाइन माध्यम से गुलाल और रंगों की मांग पूरी की जा रही है।

विज्ञापन

साईं इंस्टीट्यूट में हुनर ए बनारस मंच और साईं फाउंडेशन में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं फूलों से गुलाल तैयार कर रहीं है। अजय सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में चढ़ने फूलों को मंगवाया जाता है। अनुपमा दूबे ने बताया कि गेंदे के फूल से पीला रंग तैयार किया जाता है। गुलाब के फूलों से गुलाबी रंग तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 


 

The color of Holi will set with the gulal made of flowers, women are making abir-gulal from the flowers that c
मंदिरों से निकले फूलों से महिलाएं बना रहीं अबीर-गुलाल - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाएं भी कर रहीं सहयोग
रंगों की मांग इतनी ज्यादा है कि महिलाएं सुबह से रात तक इसे बनाने में जुटी हैं। रंगों के इस त्योहार में काशी के गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिल रही है। अब्बुल अंसारी और फातिमा भी रंग तैयार कर रही हैं।

बरेका में दिव्यांग बच्चों ने तैयार किया हर्बल रंग
चेतना विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ से बने रंग से अधिकारियों और कर्मचारियों की होली मनेगी। यहां दिव्यांग बच्चे फूलों से रंग तैयार करते हैं। जो बरेका में कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed