{"_id":"6a67c48d35a53ceef20ba3ff","slug":"the-chairperson-of-the-womens-commission-celebrated-the-birth-of-10-girls-by-cutting-a-cake-varanasi-news-c-20-vns1022-1482220-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया 10 कन्याओं के जन्म का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया 10 कन्याओं के जन्म का उत्सव
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आयोजित कन्या महोत्सव में शामिल हुईं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग
दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सोमवार को दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीएच विंग में जन्मी 10 कन्याओं के जन्म का उत्सव केक काटकर मनाया।
इस दौरान महिला चिकित्सकों से भी बातचीत कर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। अध्यक्ष व सदस्य ने नवजात बालिकाओं व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उपहार स्वरूप बेबी किट और मिठाइयां दीं। सभी बच्चियों को सुमंगला योजना से जोड़ने के लिए कहा। कन्या जन्मोत्सव के बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में महिलाओं व बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाओं की समीक्षा की। सेंटर प्रभारी रश्मि दुबे ने सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। बबीता चौहान ने निर्देशित किया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएं। उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाकर रोजगार से भी जोड़ा जाए।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। गर्भवती महिलाओं के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. आर. के. यादव, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी नम्रता श्रीवास्तव, खुशबू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
महिला बंदियाें से नरमी से पेश आएं अधिकारी : बबीता चौहान
महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा ने रामनगर में राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि बालिका गृह की बालिकाएं भविष्य की नींव हैं। उन्हें यहां बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा मिलनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बंदियों से नरमी से पेश आएं। बबीता चौहान और गीता विश्वकर्मा ने देर शाम काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई।