फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The chain of an old lady who went out for a morning walk was snatched

Varanasi News: मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की चेन छीनी

Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The chain of an old lady who went out for a morning walk was snatched
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर संजय नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को मार्निंग वॉक के दौरान वृद्धा की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। विमला देवी सुबह कॉलोनी में टहलने निकली थी। बाइक सवार एक युवक उनके पास आया और पता पूछने के बहाने उन्हें उलझाए रखा। जैसे ही विमला देवी घर के गेट पर पहुंची थी कि तभी युवक ने झपट्टा मारकर चेन नोच ली। बेटे पीयूष सिंह ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। घर के सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद है। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे से आरोपी की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर 15 के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल कैंट ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न मामलों में 15 मुकदमे दर्ज किए गए। कैंट आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि 7 व्यक्तियों के खिलाफ नो पार्किंग के जुर्म में रेलवे एक्ट के तहत चालान किया। चेन पुलिंग में तीन यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में चालान, दो अवैध वेंडर और स्टेशन पर अशांति फैलाने और अनधिकृत रूप से प्रवेश में तीन पर रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed