फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The central government should honour Kanshi Ram with the Bharat Ratna: Congress

केंद्र सरकार कांशीराम को भारत रत्न से करे सम्मानित: कांग्रेस

Mon, 16 Mar 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The central government should honour Kanshi Ram with the Bharat Ratna: Congress
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल के निर्देश पर बहुजन नायक कांशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है - बाबा साहब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमज़ोर करने पर तुले हैं। कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे कंचनीय और रमेश प्रजापति पप्पू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कांशीराम के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं व प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह कांशीराम को भारतरत्न सम्मान दिया जाए। इस अवसर पर अंकुर श्रीवास्तव आजाद, जय किशन जैकी सिंह कोल, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय दुबे, विजय कुमार, टिंकू फहरान अहमद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed