फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bridegroom carrying the procession in Azamgarh was shot dead, angry family vandalized

आजमगढ़ में बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेराह गोली मारी, नाराज परिजनों ने की तोड़फोड़

Tue, 04 Feb 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom carrying the procession in Azamgarh was shot dead, angry family vandalized
दूल्हा सुमित (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे पर बारात लेकर जा रहे दूल्हे की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन दूल्हे को लेकर सीएचसी गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने चिकित्सक और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। किसी तरीके से हालात संभालने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन


मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सुमित गुप्ता 25 पुत्र हरीश चंद्र गुप्ता की शादी लालगंज कस्बा निवासी लाल बहादुर गुप्ता की पुत्री से तय हुई थी। तीन चार महीने पहले शादी तय होने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को सुमित की शादी थी। शाम को धूमधाम से बारात लालगंज के लिए रवाना हुई। लालगंज के मसीरपुर तिराहे पर भीड़ भाड़ की वजह से दूल्हे की गाड़ी धीरे चल रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए और दूल्हे के करीब जाकर गोली मार दी। इसके बाद बाइक लेकर के फरार हो गए। दूल्हे को गोली लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आगे पीछे चल रहे वाहन भी रुक गए हैं। परिजन दूल्हे को लेकर सीएससी लालगंज पहुंचे। यह जांच के बाद चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सूचना पाकर लड़की पक्ष के भी लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन सुमित की मौत को स्वीकार करने के पक्ष में ही नहीं थे। वह बार-बार चिकित्सक से इलाज के लिए कह रहे थे। इसी को लेकर के परिजनों और चिकित्सक के बीच तथा पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जाता है कि नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में होर्डिंग बैनर तोड़ने के साथ ही कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The bridegroom carrying the procession in Azamgarh was shot dead, angry family vandalized
लालगंज में हत्या की जांच के लिए पहुंचे डीआईजी - फोटो : amar ujala
पुलिस फोर्स कम होने के कारण लोगों को संभालने में दिक्कत हो रही थी। बाहर से और फोर्स की मांग की गई थी। समाचार लिखे जाने तक सीएससी पर हंगामा जारी था। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि कि दूल्हे को की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली है। बदमाशों के पीछे पुलिस की टीम लगा दी गई है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  सूचना मिलने के बाद डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की आवश्यक जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed