फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The 119 passengers survived Varanasi

बाल-बाल बचे बनारस के 119 यात्री

Tue, 08 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 08 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
 The 119 passengers survived Varanasi
बनारस से दिल्ली के लिए उड़े एअर इंडिया के विमान एआई 406 को सोमवार की देर शाम आपात स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए में आग लग गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी। बाद में विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में कुल 119 यात्री सवार थे। एआई 406 ने बनारस के  बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम 6.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-खजुराहो- वाराणसी- दिल्ली विमान आज अपने तय समय शाम चार बजे से लगभग दो घंटे देर से शाम 5.50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। बनारस से दिल्ली के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों ने उड़ान के विलंब होेने पर नाराजगी जताई और हंगामा भी किया। उन्हें शांत करने के लिए एअर इंडिया के कर्मचारियों को आगे आना पड़ा। यात्रियों को बताया गया कि दिल्ली से खजुराहो के लिए उड़ान भरते समय विमान में तकनीकी दिक्कत आई थी। जिसे दूर करने में थोड़ा वक्त लग गया।
विज्ञापन


इस वजह से विमान तय समय से दो घंटे विलंबित हो गया। सोमवार की शाम 6.25 बजे 119 यात्रियों को लेकर यह विमान एआई 406 दिल्ली के लिए उड़ा। दिल्ली में लैंडिंग से पूर्व पहिए में आग लग गई। बाद में किसी तरह विमान को सुरक्षित उतारा गया। इस बीच एअर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आब्दी ने बताया कि एआई 406 में कुल 119 यात्री सवार थे। इनके अलावा विमान में पायलट, यह पायलट और क्रू मेंबर थे। दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले विमान की नियमित जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed