विवादों में 'Thank God': अब वाराणसी में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत अन्य पर केस दर्ज करने की मांग
फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है। आरोप है एक दृश्य में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। बनारस सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसके बाद से विरोध शुरू हो गया है। आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। घृणा, अपमान, नफरत पैदा करने का प्रयास किया गया।
फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर के एक दृश्य में हिंदुओं व कायस्थ के ईष्ट देवता श्रीचित्रगुप्त का अपमान और अश्लील चित्रों के प्रदर्शन से कायस्थ समाज आहत है। बुधवार को बनारस सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष सिंह से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा।
अधिवक्ताओं ने मांग किया कि फिल्म के अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा , निर्देशक इंद्र कुमार, निर्माता और अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई है। इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
जौनपुर ने परिवाद दर्ज,
इससे पहले मंगलवार को जौनपुर में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम मोनिका मिश्रा ने फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंद्र कुमार पर परिवाद दर्ज किया गया है। तीनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
मामले में परिवादी के बयान के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की गई है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं जोगियाना मोहल्ला निवासी हिमांशु श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन आधुनिक पोशाक पहनकर भगवान चित्रगुप्त बने दिख रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट होने के बाद उसके कर्मों का हिसाब किताब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। जहां अजय देवगन स्वयं भगवान चित्रगुप्त बताते हुए घटिया जोक्स व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अजय देवगन द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति करने का आरोप लगाया है।