फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TET: 15 Munnabhai caught in Purvanchal, commotion caused by exams

टीईटी : पूर्वांचल में पकड़े गए 15 मुन्नाभाई, परीक्षा से रोके जाने पर हंगामा

Wed, 08 Jan 2020 08:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jan 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
TET: 15 Munnabhai caught in Purvanchal, commotion caused by exams
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

वाराणसी। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में बुधवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में 15 लोगों को पकड़ा गया। इसमें वाराणसी एसटीएफ ने गाजीपुर से साल्वर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बलिया में दो, भदोही में तीन और मऊ में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।

विज्ञापन


जौनपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। वाराणसी के कई परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र की गड़बड़ियों को लेकर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।  बलिया के टीडी कालेज में पहली पाली में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। मऊ में ककरीहार स्थित पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में पर्यवेक्षक ने नकल कर रहे दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन


भदोही के बाबूसराय इंटर कॉलेज में एक छात्रा समेत दो परीक्षार्थी तथा औराई के इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। वाराणसी एसटीएफ ने गाजीपुर के बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, क्लर्क समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रिंसिपल पारस सिंह कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा, क्लर्क सियाराम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वाराणसी कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने के विरोध में हंगामा किया। कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस पर नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। आरोप था उनके पास ओेपेन स्कूल की शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र को केंद्राध्यक्ष ने मानने से इंकार करते हुए अंदर जाने से मना कर दिया। इस वजह से अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed