{"_id":"607b1f9387cc2d326536c28b","slug":"tent-businessmen-refused-to-work-in-the-wedding-ceremony-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वाराणसी के टेंट व्यवसायियों ने लिए ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वाराणसी के टेंट व्यवसायियों ने लिए ये फैसला
Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
सार
शादी विवाह या अन्य उत्सवों में कोई भी काम नहीं करेंगे
स्थिति सामान्य होने तक कोई भी बुकिंग व ऑर्डर नहीं लेंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बड़ी पहल की है। एसोसिएशन ने शनिवार को वर्चुअल बैठक कर पदाधिकारियों ने तय किया कि संक्रमण को रोकने के लिए वैवाहिक लग्न में कोई भी काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि शादी विवाह या अन्य उत्सवों में भिन्न-भिन्न जगहों से लोगों का आगमन होता है और ऐसे आयोजनों में महामारी के फैलने का खतरा है। इसीलिए एसोसिएशन अपने समस्त पदाधिकारियों व इनसे जुड़े कर्मचारी और शहरवासियों से अपील करती है कि इस बार किसी भी प्रकार के सामाजिक आयोजनों से बचें।
विज्ञापन
बैठक में भीम सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, डॉ. रतन लाल गुप्ता, डॉ. मधुर जायसवाल, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, रोहित पाठक मनोज रावत, संजीव लाल मौर्या, राजेंद्र प्रसाद, अनिल मौर्या, महेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, विकास जायसवाल, नवीन केसरी, राजकुमार केसरी, मुनव्वर अली, नूर मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन