फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ten big things of PM narendra Modi Mention of Operation Sindoor to Brahmos political jibe on opposition

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें: 54 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ब्रह्मोस का जिक्र, विपक्ष पर सियासी तंज

Sat, 02 Aug 2025 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:16 PM IST
सार

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में करीब साढ़े तीन घंटे तक रहे। यहां आयोजित जनसभा में उन्होंने किसानों, खिलाड़ियों सहित सेना के जवानों की वीरगाथा का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर भी सियासी तंज किया।

विज्ञापन
ten big things of PM narendra Modi Mention of Operation Sindoor to Brahmos political jibe on opposition
पीएम मोदी का वाराणसी दाैरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सेवापुरी के बनाैली गांव में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिले के अवसर मिलल हाै। हम काशी के हर परिवारजन के प्रणाम करत हई। उन्होंने इस दाैरान 52 परियोजनाओं का लोर्कापण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने खासताैर से ऑपरेशन सिंदूर और किसानों की मेहनत व उनकी परियोजनाओं का जिक्र किया। 54 मिनट के भाषण में उन्होंने 10 बड़ी बातें कही।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर बाबा और मां की कृपा से पूरा हुआ
पहलगाम हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर महादेव और मां गंगा के आशीर्वाद से ही सफल हो पाया है। मैंने अपनी बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया, जो कहा था वह किया।

विज्ञापन

यादव बंधुओं के जलाभिषेक का जिक्र
सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का यादव बंधुओं ने किया जिस प्रकार से जलाभिषेक किया वह काफी विहंगम दृश्य था। वर्षों से आ रही इस परंपरा का निर्वहन सिर्फ काशी में ही देखने का मिल सकता है। काशी में अब तक लाखों भक्तों ने बाबा का विश्वनाथ किया। मंदिर और स्थानीय प्रशासन इस परम पावन कार्य में भगवान शिव और मां गंगा के भक्तों का सहयोग करती रहे।

देश के 9.70 करोड़ किसानों को मिला लाभ
पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी किया। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी गई। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को भी मिला। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

विज्ञापन

जल जीवन मिशन से होगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें मुख्य रूप से 269.10 करोड़ फोरलेन वाराणसी-भदोही मार्ग है। उन्होंने बताया कि इससे प्रयागराज समेत पूर्वांचल के जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में सफर आसान हो जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण 129.97 करोड़ रुपये से किया गया।

तीसरी अर्थव्यवस्था पर जोर
पीएम ने कहा कि अब देशवासी सिर्फ भारत में ही बनी हुई चीजों का ही उपयोग और खरीदारी करने की आदत डाल लें। हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है। अस्थिरता का माहाैल है। दुनिया के देश भी अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारतवासियों को चाहिए कि मेड इन इंडिया लिखे हुए सामानों की ही खरीदारी करे।

गंगईकोंडा चोलपुरम की बताई गाथा
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का भी जिक्र किया। बताया कि यहां दक्षिण भारत के चोल काल की चिरस्थायी मूर्तियों का भंडार है। एक हजार साल पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर में मैं गया था। ये मंदिर देश की शैव परंपरा का एक प्राचीन केंद्र है। ये मंदिर हमारे देश के महान प्रसिद्ध राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था। राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगा जल मंगवाकर यहां चढ़ाया और उत्तर को दक्षिण जोड़ा था। हजार साल पहले अपनी शिवभक्ति और शैव परंपरा के जरिए राजेंद्र चोल ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का उद्घोष किया था। आज काशी तमिल संगमम के जरिए मैं इस सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।

युवाओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ने की अपील
पीएम मोदी ने काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगता, सांसद रोजगार मेला के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे कई आयोजन देशभर में होने वाले हैं। सरकार के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने अपील की कि वे इन प्रतियोगिताओं में जनभागिदारी बढ़ाएं। युवा पीढ़ी को जोड़ कर इन प्रतियोगिताओं का क्रियान्वयन करें।

यूपी में बनेंगे सेना के हथियार
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में मिसाईलें और सेना के हथियार बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है तब से यहां निवेशकों का आकर्षण बढ़ा रहा है। आने वाले दिनों में यूपी में ऐसी कई कल-कारखाने बनेंगे, जहां देशवासियों का हुनर दिखेगा। यहीं पर सेना के हथियार बनाए जाएंगे। इससे यूपी में और रोजगार बढ़ेगे। 

विपक्ष को भी लिया आड़े हाथ
पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग अक्सर कहते थे कि मोदी की योजनाएं एक दिन बंद हो जाएंगी। मैं काशी के मालिकों से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा की कोई भी सरकारी योजना बंद हुई क्या? मोदी सरकार को लेकर सपा-कांग्रेस लगातार अफवाहें फैलाती रही। आज भी विपक्ष के लोग यही काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज बिना रुकावट के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जा रहे हैं। 

देवी-देवताओं को मंच से किया प्रणाम
काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में मैं अक्सर मां गंगा का जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कराने के लिए सोचता हूं। मार्कंडेय बाबा के मंदिर में भी दर्शन के लिए सोचता हूं लेकिन मेरे जाने से अन्य भक्तों को दिक्कत हो जाएगी। इसलिए मैं यहीं से बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और मार्कंडेय महादेव का प्रणाम करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed