फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temporary Haj House buzzing, flying tomorrow

अस्थायी हज हाउस गुलजार, उड़ान कल से

Wed, 03 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
मुकद्दस हजयात्रा 2016 गुरुवार से शुरू हो रही है। सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट स्थित अस्थायी हज हाउस में तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। मंगलवार को पूर्वांचल के 16 जिलों के 275 लोगों ने यहां रिपोर्टिंग की। पहले दिन गुरुवार को 300 जाइरीन काशी से काबा के लिए उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन


अस्थायी हज हाउस मंगलवार को हज जाइरीन से गुलजार हो गया। उड़ान के 48 घंटे पहले जाइरीन ने यहां रिपोर्टिंग शुरू कर दी। 275 जाइरीन ने हज हाउस पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कर लीं। गुरुवार को उड़ान भरने वाले यात्रियों को सुबह सात बजे से पासपोर्ट और वीजा बांटा जाएगा। इसके बाद नौ बजे से जाइरीन की इंट्री एयर इंडिया हॉल में शुरू हो जाएगी। दूसरी फ्लाइट से जाने वाले जाइरीन को बुधवार को रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन


उधर, हज हाउस में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुकिंग काउंटर से लेकर अस्थाई पुलिस चौकी, मेडिकल बूथ, पुलिस बूथ के साथ ही अस्थाई वजूखाना, बाथरूम, टॉयलेट सब बनकर तैयार है। फिलहाल अभी एनडीआरएफ की टीम ने गौतम बुद्ध ट्रेड सेंटर के हॉल खाली नहीं किया जबकि जाइरीन का आना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ये हॉल खाली हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed