{"_id":"59c953924f1c1bc0538b4679","slug":"teesta-setalvad-take-into-custody-by-varanasi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंची तीस्ता सीतलवाड़ को लिया गया हिरासत में, सोशल मीडिया पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंची तीस्ता सीतलवाड़ को लिया गया हिरासत में, सोशल मीडिया पर बवाल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन गेट पर ही बैठी रहीं तीस्ता सीतलवाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को सोमवार को बीएचयू जाने की आशंका में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइन में शाम के समय तीस्ता को जिला छोड़ने के लिए कहा गया।
मगर वो तैयार न हुईं तो उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जाने लगी। अंतत: जब तीस्ता सड़क मार्ग से अपने एक कार्यक्रम के मद्देनजर जौनपुर जाने के लिए तैयार हुईं तो उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद वे पुलिस सुरक्षा में जौनपुर के लिए रवाना हुईं।
वहीं, तीस्ता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस और प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकर को भी सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
मुंबई से आईं तीस्ता सीतलवाड़ ने पुलिस लाइन में बताया कि वो राजघाट में आयोजित समाजवादी जनपरिषद की कार्यशाला में शामिल होने आई थीं। बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उन्हें बीएचयू नही जाने दिया जाएगा।
बीएचयू बवाल के बाद उनके वहां जाने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। इस पर उन्होंने राजघाट की कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनका बीएचयू जाने का कार्यक्रम नही है तो उन्हें छोड़ दिया गया।

तीस्ता से पुलिस ने की बदसलूकी
बीएचयू जाने की आशंका में की गई कार्रवाई, जौनपुर जाने को तैयार हुई तो छोड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जैसे ही वो कार में सवार हुई पुलिस उनके आगे पीछे गाड़ियों के साथ लग गई और बदसलूकी से पेश आते हुए उन्हें जबरन पुलिस लाइन लाया गया। तीस्ता ने कहा कि ऐसा बरताव उनके साथ कभी नही हुआ था।
उधर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि तीस्ता तत्काल जनपद की सीमा से बाहर चली जाएं मगर वो राजघाट जाने की जिद पर अड़ी थीं। इस पर डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने निर्देश दिया कि यदि तीस्ता जिले से बाहर जाने को तैयार नही होती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए।
कोई गुंजाइश न देख आखिरकार तीस्ता पुलिस की बात मान लीं तो उन्हें पुलिस लाइन से सर्किट हाउस लाया गया और फिर जौनपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
उधर इससे पहले हिरासत में लिए जाने से नाराज तीस्ता सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पुलिस लाइन गेट पर ही बैठी रहीं और संगोष्ठी सदन में जाने को तैयार नही हुई। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में पुलिस लाइन गेट पर मौजूद रहे।