फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager raped on the pretext of lover's bail

प्रेमी की जमानत के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped on the pretext of lover's bail
प्रेमी की जमानत कराने के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

किशोरी ने अपने माता-पिता पर भी लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने जेल में बंद प्रेमी की जमानत कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगाया है। उसने अपने माता पिता पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

करीब एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ किशोरी घर से फरार हो गई थी। किशोरी कुछ दिनों बाद घर लौट आई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव निवासी सिंटू मिश्रा के खिलाफ किशोरी को भगाने व उसके साथ दुराचार के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर 2 जनवरी को जेल भेज दिया था। पीड़ित किशोरी के अनुसार गिरफ्तार प्रेमी सिंटू मिश्रा के रिहाई के लिए जमानत पेपर पर हस्ताक्षर करवाने के नाम पर किशोरी के मां व पिता ने किशोरी को पड़ोस के ही एक युवक के घर जाकर हस्ताक्षर करने की बात कही थी। जैसे ही किशोरी पड़ोसी युवक के घर पहुंच कर हस्ताक्षर के लिए कागज की मांग करने लगी तो पड़ोसी युवक द्वारा किशोरी से यह कहा गया कि तुम्हारे माता पिता ने उसे दस हजार रुपये में बेच दिया है। इसके साथ ही युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया। दुराचार के पश्चात जब किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के अनुसार परिजनों ने किशोरी से यह कहा कि उन्हें यह पहले से ही जानकारी है। जिससे नाराज किशोरी ने 27 जनवरी को बाल कल्याण समिति जौनपुर जाकर बयान दर्ज कराई । बयान के आधार पर नेवढिय़ा पुलिस ने मां-बाप सहित पड़ोसी के खिलाफ 376, 120बी सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढिय़ा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed