फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager missing with youth from other community in Jaunpur police investigating mobile CDR

जौनपुर: दूसरे समुदाय के युवक संग किशोरी लापता, मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही पुलिस, थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता

Wed, 23 Jun 2021 09:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 23 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर से निकलने से पहले किशोरी के मोबाइल से ही पहले युवक के मोबाइल पर कॉल की गई थी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है।

विज्ञापन
Teenager missing with youth from other community in Jaunpur police investigating mobile CDR
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ लापता किशोरी की छानबीन में जुटी पुलिस उसके मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर से निकलने से पहले किशोरी के मोबाइल से ही पहले युवक के मोबाइल पर कॉल की गई थी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। युवक और किशोरी के अलग-अलग संप्रदायों के होने के चलते भाजपा और हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे और केस दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


थाने में 20 जून को दी गई किशोरी के पिता की तहरीर के मुताबिक उनकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। वह पूछताछ के लिए उसके घर गया तो आरोपी के पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और हिंदू संगठन के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर इसे धर्मांतरण का मामला होने की आशंका जताते हुए किशोरी का जल्द पता लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन

इस संदर्भ में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि किशोरी के बयान पर ही कुछ कह सकते हैं। वैसे किशोरी के मोबाइल फोन के सीडीआर की जांच से पता चला है कि पहले उसी के मोबाइल से ही युवक के मोबाइल पर फोन किया गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed