फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager kidnapped in Sonbhadra, Bolero riding miscreants arrested by the police

यूपी: किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में बेचने की थी तैयारी, बोलेरो सवार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 13 Aug 2021 10:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Fri, 13 Aug 2021 10:28 PM IST
सार

किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज के पास घेराबंदी कर बोलेरो सवारों को पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Teenager kidnapped in Sonbhadra, Bolero riding miscreants arrested by the police
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में मानव तस्करी का एक और मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव से बोलेरो सवार लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। परिजनों की सक्रियता पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज के पास घेराबंदी कर बोलेरो सवारों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार किशोरी को दिल्ली ले जा रहे थे, जहां उसे बेचने की तैयारी थी। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
जुगैल थाना क्षेत्र निवासी किशोरी (15) शौच के लिए बाहर गई थी। तभी गांव की ही एक महिला और एक युवक बोलेरो से आए और किशोरी को जबरन बैठा लिया। कुछ समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश के नंबर की बोलेरो में किशोरी को जाते देखा था। मामला संदिग्ध देख उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जुगैल सहित पूरे जनपद की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के नंबर वाली एक बोलेरो को जांच के लिए रोका। उसमें सवार किशोरी को बरामद कर अन्य तीन लोगों को भी दबोच लिया। उन्हें जुगैल पुलिस को सौंप दिया। जुगैल पुलिस ने सुनील प्रजापति, राकेट व संदीप कुमार निवासी बेलगढ़ी को पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में निरुद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जुगैल थाना प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में और किसी के शामिल होने की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed