फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teenager kidnapped from Varanasi was found in Bhadohi, kidnappers were taking him unconscious by Bundelkhand Express

वाराणसी से अपहृत किशोर भदोही में मिला, अचेत कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से ले जा रहे थे अपहरणकर्ता

Thu, 29 Jul 2021 12:40 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Thu, 29 Jul 2021 12:40 AM IST
सार

भदोही स्टेशन पर किशोर को रोता देख लोगों ने जीआरपी को सूचना दी।  बाइक से आए दो लोगों ने उसका मुंह दबा कर कुछ सुंघाया और बेहोश कर उठा ले गए थे। 

विज्ञापन
teenager kidnapped from Varanasi was found in Bhadohi, kidnappers were taking him unconscious by Bundelkhand Express
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र से बुधवार की शाम चार बजे अपहृत 14 वर्षीय किशोर अंश सिंह अपहर्ताओं की चंगुल से बच कर भदोही स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया। उसे रोता देख लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। देर शाम भदोही स्टेशन पहुंचे किशोर के पिता उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

 
अंश ने बताया कि शाम चार बजे वह कंदवा अवलेशपुर (वाराणसी) स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच बाइक से आए दो लोगों ने उसका मुंह दबा कर कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। 
विज्ञापन

 
होश आया तो उसने खुद को ट्रेन में पाया और ट्रेन उस वक्त भदोही स्टेशन पर खड़ी थी। भीड़ के बीच वह बचकर नीचे उतर गया। उसे रोता देख अन्य रेल यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी एसके सिंह ने उससे पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। देर शाम अंश के पिता अश्वपाल सिंह भदोही पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंश शाम चार बजे से ही लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed