फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   teenager girl killed dead body found in bhadohi jaunpur border after Brutal sexual harassment face burnt by Inflammable material

यूपी: भदोही में किशोरी का वरुणा नदी में शव मिला, हत्या कर चेहरा जलाया, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 20 Aug 2020 12:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
teenager girl killed dead body found in bhadohi jaunpur border after Brutal sexual harassment face burnt by Inflammable material
demo pic

दो दिन से लापता भदोही निवासी दसवीं की छात्रा का शव बुधवार को जौनपुर-भदोही की सीमा पर वरुणा नदी में मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। चेहरे को तेजाब से भी जलाया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के पास जौनपुर-भदोही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। भदोही एसपी और मड़ियाहूं सीओ के समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई।

विज्ञापन


भदोही कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी (16) सोमवार शाम छोटी बहन (10) के साथ नदी किनारे भैंस चरा रही थी। छोटी बहन कुछ देर के लिए घर गई थी, इस बीच किशोरी लापता हो गई। घरवालों ने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर दो लोगों पर शक भी जताया।

विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सुबह होते-होते दोनों को छोड़ दिया। इसी बीच बुधवार सुबह वरुणा नदी में किशोरी का शव बरामद हुआ। चेहरा जला हुआ था और कपड़े अस्त - व्यस्त थे। शव फूल जाने के चलते यह नहीं पता चल पाया कि हत्या कैसे की गई।

भदोही के पुलिस अधीक्षक  रामबदन ने कहा कि किशोरी की हत्या कर लाश नदी में फेंकी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है। घटना के आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed