{"_id":"5ddce85a8ebc3e55003c2278","slug":"teenager-dies-due-to-ambulance-collision-road-jam-in-gazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की जद में आने से किशोरी की मौत, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस की जद में आने से किशोरी की मौत, सड़क जाम
Tue, 26 Nov 2019 02:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत सुरतापुर गांव निवासी धर्मशीला पासवान (17) पुत्री शशिकांत पासवान सुबह शौच के लिए अपने दो बहनें और बड़ी मम्मी के साथ निकली थीं। तभी भरौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस टक्कर मारकर फरार हो गई। घायल धर्मशीला पासवान को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को एनएच-31 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना होने पर तत्काल एसडीएम राजेश गुप्ता सीओ चन्दपाल शर्मा एसओ धर्मन्द्र कुमार पांडेय पुलिस मय फोर्स पहुंचकर ग्रामीणों को समझा -बुझाकर उचित मुवावजा देने की बात कह जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
लोगों की माने तो मृतक की चार बहनें और एक भाई है।बहनों में दूसरे नंबर पर थी।पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन