{"_id":"66ddd6a92c82dbfece02e075","slug":"teenager-arrived-school-uniform-fled-from-home-on-scooty-cunning-act-captured-on-cctv-camera-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्कूली यूनिफार्म में पहुंची किशोरी, घर से स्कूटी लेकर भागी; सीसी कैमरे में कैद हुआ शातिर अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्कूली यूनिफार्म में पहुंची किशोरी, घर से स्कूटी लेकर भागी; सीसी कैमरे में कैद हुआ शातिर अंदाज
Sun, 08 Sep 2024 10:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:24 PM IST
सार
Varanasi News: लड़की ने शातिर तरीके से स्कूटी को चोरी कर लिया। महिला को शक होने पर घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गाकुंड कबीर नगर में रविवार को एक किशोरी स्कूली यूनिफार्म में स्कूटी चोरी कर फरार हो गई। सीसी कैमरे में चोरी की घटना कैद है। पीड़िता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पीड़िता सारिका सिंह के अनुसार वह कबीरनगर स्थित दूसरी मंजिल फ्लैट पर रहती हैं। सुबह एक किशोरी स्कूली यूनिफार्म में घर पहुंची और कहा कि दीदी स्कूटी की चाभी दे दीजिए, रास्ते से हटानी है।
विज्ञापन
मुझे लगा कि फ्लैट की ही लड़की होगी, जिसका कोई सामान घर के अंदर लाना होगा। इसलिए चाभी दे दी। जब किशोरी चाभी लौटाने नहीं आई ताे नीचे उतरी। देखा कि स्कूटी गायब थी। सीसी कैमरे खंगाले गए तो उसमें दो किशोरियां चोरी की घटना में शामिल नजर आईं। डायल-112 पर शिकायत के साथ ही थाने में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन