फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Teenage girl murder case exposed in varanasi Police arrested the vicious accused told during interrogat

हैवानियत की हदें पार: चाट खिलाने के बहाने पट्टीदारी के भाई ने की दरिंदगी, सांसें थमीं तो पानी की टंकी में डाला

Sat, 29 Jun 2024 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 03:44 PM IST
सार

Varanasi News: किशोरी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो कैमरे के सामने किया। डॉक्टरों के अनुसार, बंद टंकी के पानी में शव होने के कारण उसकी स्थिति बेहद ही खराब हो गई थी। किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। शनिवार को पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
Teenage girl murder case exposed in varanasi Police arrested the vicious accused told during interrogat
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाबाजार, नदेसर की 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण उसकी पट्टीदारी के भाई ने किया था। किशोरी को वह चाट खिलाने के बहाने नदेसर स्थित काशीराज अपार्टमेंट की छत पर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तो वह बेहोश हो गई और उसकी सांस भी चलना बंद हो गई थी। इसके बाद छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में किशोरी को डाल कर उसका ढक्कन बंद कर दिया।

विज्ञापन


यह खुलासा करते हुए पुलिस ने राजाबाजार, नदेसर निवासी आशीष उर्फ गोलू को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। नदेसर क्षेत्र के काशीराज अपार्टमेंट की छत पर रखी गुरमीत खन्ना की 500 लीटर की प्लास्टिक की पानी की टंकी में शुक्रवार को एक किशोरी का फूला हुआ शव मिला था। कैंट थाने की पुलिस आई तो पता लगा कि शव 26 जून की रात से गायब राजाबाजार, नदेसर क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कैंट अजय राज वर्मा और एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। किशोरी के घर और काशीराज अपार्टमेंट के बीच की दूरी लगभग 250 मीटर है। क्षेत्र के 10 सीसी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि 26 जून की रात आखिरी बार आशीष उर्फ बालू के साथ किशोरी देखी गई थी। इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट व एसओजी प्रभारी और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण और हत्या का मामला: लापता होने वाली रात ही किया गया था मर्डर; आज सामने आएगा सच

किशोरी के परिजनों के साथ उसकी खोजबीन में लगा था आरोपी

आशीष वारदात को अंजाम देने के बाद शराब पीकर अपने घर जाकर सो गया। 27 जून को वह किशोरी के परिजनों के साथ उसकी खोजबीन में लगा हुआ था। उसने किसी को जाहिर नहीं होने दिया कि वह किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर चुका है। वहीं, उसके मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आशीष कभी-कभार मजदूरी करता है। अक्सर वह शराब के नशे में धुत होकर जुआ खेलते हुए ही पाया जाता था। वहीं, आशीष को जब पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो उसने कई बार उल्टी कर खुद को बीमार साबित करने की कोशिश की।

रात 8:30 से 9:40 के बीच वारदात, 9:50 बजे पहुंचा ठेके पर

आशीष उर्फ गोलू ने बताया कि किशोरी पर उसकी नीयत पहले से ही खराब थी। 26 जून की रात वह शराब पीकर मोहल्ले में घूम रहा था, उसी दौरान उसे किशोरी दिखी तो उसने चाट खिलाने के लिए कहा। इस पर वह अपनी मां से पूछने गई तो उसने मना कर दिया। रात आठ बजे के लगभग किशोरी उसे अपने घर के पास बच्चों के साथ खेलते दिखी तो उसने फिर उसे चाट खाने को कहा। इस पर वह तैयार हो गई। उसने चाट लिया और उसे काशीराज अपार्टमेंट की छत पर चलने को कहा। रात 8:30 बजे किशोरी अपार्टमेंट की छत पर पहुंची तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान ही उसकी सांसें थम गई थीं। इस पर वह डर गया और उसे उठा कर सामने रखी प्लास्टिक की टंकी में डाल कर उसका ढक्कन बंद कर दिया। रात 9:40 बजे के लगभग वह अपार्टमेंट की छत से नीचे उतरा और 9:50 बजे के लगभग नदेसर स्थित ठेका से शराब खरीद कर पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed