फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teen girl killed her dead body thrown in field suspected of sexual harassment in ghazipur up

यूपी: शौच के लिए निकली किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Sun, 06 Dec 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Dec 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Teen girl killed her dead body thrown in field suspected of sexual harassment in ghazipur up
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शौच के लिए गई किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उसकी किसी ने हत्या कर शव को निर्वस्त्र खेत में फेंक दिया था। ऐसे में पुलिस और परिजन सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान ग्रामीण और परिजन पुलिस से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ सैदपुर के नेतृत्व में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन



बहरियाबाद इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी घर के पास स्थित खेत में रोज की तरह सुबह शौच करने निकली थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजन खोजने निकले इसी बीच छात्रा के हत्या की सूचना मिली तो लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teen girl killed her dead body thrown in field suspected of sexual harassment in ghazipur up
demo pic
छात्रा के गले पर जख्म के निशान बने थे। उसकी हत्या गला घोंटकर या किसी धारदार हथियार किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, जिसके साक्ष्य को छुपाने के लिए उसकी हत्या की गई है। किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे।

क्षेत्राधिकारी सैदपुर राजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। अधिकारियों ने हत्या का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

मृतका कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह रोजाना घर की महिलाओं के साथ सुबह शौच के लिए जाती थी, लेकिन रविवार की सुबह वह अकेले ही घर से निकली थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने किशोरी की हत्या के मामले में अलग-अलग तीन टीमें गठित कर तत्काल खुलासा करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की आशंका और हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed