फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teen girl died after doctor injects expiry date in jaunpur up

यूपी: एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 08 Aug 2020 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Aug 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Teen girl died after doctor injects expiry date in jaunpur up
demo pic

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तबीयत खराब होने के दौरान डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत हो गई। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। पहले आरोपी चिकित्सक को घेर लिया, फिर इंजेक्शन देने वाली दवा की दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति संभाली।

विज्ञापन

जौनपुप जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज की पुत्री ओरल(13) को कुछ दिनों पहले घाव हो गया था। शुक्रवार की शाम सुरेंद्र बेटी को लेकर गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले लालजी मौर्य के पास गए।
विज्ञापन



चिकित्सक ने किशोरी को घाव सूखने का इंजेक्शन लगा दिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी और देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण क्लीनिक पर पहुंचे और चिकित्सक को घेर लिया। मामला गर्माते देख डॉक्टर ने माफी मांगते हुए बताया कि वह इंजेक्शन बगल के सुदनीपुर गांव स्थित दवा की दुकान से लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने ही एक्सपायरी डेट की दवा दे दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसल दौरान दुकानदार ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को शांत कराते हुए वापस भेज दिया। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दवा के दुकानदार और चिकित्सक को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed