फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   team to demarcate expansion of varanasi airport will submit report today 350 acres of land is to be acquired

Varanasi: एयरपोर्ट के विस्तार के सीमांकन की टीम आज सौंपेगी रिपोर्ट, 350 एकड़ जमीन का होना है अधिग्रहण

Mon, 14 Nov 2022 07:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 07:01 AM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए लिए दूसरे चरण में 350 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। जिसमें रनवे के विस्तार के लिए 109 एकड़, इसके अलावा टर्मिनल भवन, आवासीय परिसर व सुविधाओं को विकसित किया जाना है। 

विज्ञापन
team to demarcate expansion of varanasi airport will submit report today 350 acres of land is to be acquired
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए चिह्नित गांवों के सीमांकन के लिए जिलाधिकारी ने टीम का गठन किया था। टीम ने सीमांकन का काम पूरा कर लिया है। सोमवार को टीम फाइनल रिपोर्ट एसडीएम पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल को सौंपेंगी। वहीं एसडीएम रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए दूसरे चरण में 350 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। जिसमें रनवे के विस्तार के लिए 109 एकड़, इसके अलावा टर्मिनल भवन, आवासीय परिसर व सुविधाओं को विकसित किया जाना है। साल 2015 में एयरपोर्ट के विस्तार प्रस्ताव बना था। उसके आधार पर अधिग्रहण के लिए कार्य शुरू हो गया था।

विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण के लिए 12 से 14 करोड़ का खर्च

वर्ष 2017 में रनवे के विस्तार के लिए 109 एकड़ जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी लेकिन अधिग्रहण संबंधी समस्या के कारण राजस्व विभाग से एयरपोर्ट प्रशासन को जमीन नहीं मिल पाई थी। वहीं अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार के लिए हुए सर्वे में बाबतपुर, रघुनाथपुर, मंगारी, करमी, बैकुंठपुर और धरमनपुर आदि गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण के लिए 12 से 14 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें केंद्र व राज्य सरकार अधिग्रहण में आने वाले खर्च का 50-50 फीसदी वहन करेगी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 350 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए जिलाधिकारी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे।

इसके बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। एसडीएम पिंडरा  पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए चिह्नित गांवों के सीमांकन का काम टीम ने पूरा कर लिया है। सोमवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed