फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teaching-training is incomplete without the help of anesthesia experts: Prof. Sanjeev

एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के सहयोग के बिना शिक्षण-प्रशिक्षण अधूरा : प्रो.संजीव

Mon, 07 Feb 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teaching-training is incomplete without the help of anesthesia experts: Prof. Sanjeev
बीएचयू आयुर्वेद संकाय के संज्ञाहरण विभाग की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संज्ञाहरण (एनेस्थीसिया) से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि बिना संज्ञाहरण विशेषज्ञों के सहयोग के बिना आयुर्वेद का शिक्षण-प्रशिक्षण अधूरा है। ऐसे में इस विधा के विशेषज्ञों की महती भूमिका है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 58 शल्य क्रियाओं की वैधानिक मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने संज्ञाहरण विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू करने और उसे पूर्ण वैधानिक मान्यता दिलाए जाने को समय की मांग बताया। विशिष्ट अतिथि संकाय प्रमुख प्रो.के एन द्विवेदी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भारतीय संज्ञाहारक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.डीएन पांडेय ने संज्ञाहरण दिवस मनाए जाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रो.केके ठकराल, प्रो.बाबू राम त्रिपाठी, प्रो.एससी वार्ष्णेय, प्रो. कुलवंत सिंह, प्रो. बी आर त्रिपाठी, वैद्य सुशील दुबे आदि मौजूद रहे। समारोह के अंत में लता मंगेशकर और पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. प्रेमवती तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed