फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers protest at BSA office

Varanasi News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 12 Jan 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest at BSA office
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। एक हजार शिक्षकों ने दिसंबर माह का वेतन रोकने पर आक्रोश जाहिर किया। शिक्षकों का कहना था कि एनपीएस के तहत प्रॉन आवंटन न होने पर लेखाधिकारी द्वारा वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

लेखाधिकारी के आदेश के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संघ के जिला अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि एनपीएस स्वेच्छा से है, लेकिन इसके बाद भी वेतन रोककर शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है। कोर्ट का आदेश है कि कर्मचारियों का वेतन प्रॉन के कारण न रोका जाए। धरना दे रहे शिक्षकों ने बीएसए डॉ. अरविंद पाठक को ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने तत्काल मुख्य कोषाधिकारी को वेतन देने के लिए पत्र जारी किया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना खत्म किया। इस दौरान रविंद्र नाथ यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, यशोवर्धन त्रिपाठी, बीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed