फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers Day 2020: 174 teachers honored in Varanasi, DM heard childhood talk related to education

Teachers Day: वाराणसी में सम्मानित हुए 174 शिक्षक, डीएम ने सुनाईं पढ़ाई से जुड़ी बचपन की बातें

Sat, 05 Sep 2020 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Sep 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2020: 174 teachers honored in Varanasi, DM heard childhood talk related to education
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : amar ujala

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता व समाज के पथ प्रदर्शक हैं। शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान व चरित्रवान बनाने के साथ आदर्श नागरिक बनाते हैं। ये बातें वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा प्रेरणा मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 86 प्रधानाध्यापक, 88 सहायक अध्यापकों को डिजिटल मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जब हम पढ़ते थे तो विद्यालयों में काफी कम सुविधा उपलब्ध थी।
विज्ञापन



नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान पानी भी दूर से लाना पड़ता था। लेकिन आज विद्यालयों में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कोरोना काल मे शिक्षकों द्वारा घर घर जाकर शिक्षण कार्य संपादित करने के लिए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य कराने वाले 80 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयकों सहित प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed