{"_id":"59b01dca4f1c1bfe7f8b4636","slug":"teacher-make-objectonable-comment-against-pm-modi-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी ने व्हाट्सएप पर पीएम के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी ने व्हाट्सएप पर पीएम के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित राजनीतिक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश कुमार यादव (वर्तमान में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी) के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में बुधवार को दी गई तहरीर में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री ने लिखा है कि खंड शिक्षाधिकारी राजेश यादव ने रविवार को मुहम्मदाबाद बीआरसी व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय एवं राजनीतिक टिप्पणी लिखी है।
यह कृत्य कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन है। इससे सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मर्माहत हैं। इस बारे में एबीएसए राजेश कुमार यादव ने कहा कि उस दिन मैं छुट्टी पर था रात में मोबाइल बच्चे ने ले लिया था और उसकी गलती से कहीं और से आया मैसेज ग्रुप में चला गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि योगेश कुमार सिंह की तहरीर पर खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।