फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Taxi driver murder in Varanasi criminals thrown dead body in mango farm his car missing

वाराणसी में टैक्सी ड्राइवर की गला दबाकर हत्या, शव को आम के बगीचे में फेंका, कार गायब

Sat, 05 Jun 2021 12:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर थाना के गणेशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार आम के बगीचे में एक शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव एक टैक्सी ड्राइवर का था जो बीती रात से लापता था।  टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर अपराधियों ने बगीचे में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Taxi driver murder in Varanasi criminals thrown dead body in mango farm his  car missing
शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घर से भाड़ा लेकर निकले टैक्सी ड्राइवर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को वाराणसी के शिवपुर थाना के गणेशपुर रेलवे क्रासिंग के पास आम के बगीचे में फेंक दिया। ड्राइवर के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं मृतक की कार का भी कहीं कोई पता नहीं है।

विज्ञापन


 शिवपुर थाना के छतेरीपुर, पटेल नगर कालोनी निवासी और विकास भवन में बड़े बाबू के पद से रिटायर ओमप्रकाश सिंह का पुत्र मनीष कुमार सिंह (42) खुद की इंडिगो चलाता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को मनीष के मोबाइल पर किसी विजय आटा चक्की लिखे हुए का फोन आया। इसके बाद मनीष कार लेकर हरहुआ भाड़ा होने की बात कहते हुए शाम को घर से निकल गया। 
विज्ञापन


पत्नी संगीता शर्मा की रात 8 बजे और रात 11 बजे तक मोबाइल पर बात हुई। एक घंटे में आने की बात कहते हुए मनीष ने फोन काट दिया। रात काफी होने पर मनीष की कोई खबर नहीं होने पर जब पत्नी ने दोबारा फोन मिलाया तो मोबाइल ऑफ बताने लगा। सुबह गणेशपुर गांव के लोग रेलवे क्रासिंग के पास गए तो शव देख सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर शिवपुर इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय औऱ डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। यह शव मनीष का था। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं। मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed