बीएचयू के कुलपति ने मेरा भाषण रोकने का प्रयास किया : तारिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि जिस आडिटोरियम में उन्हें भाषण देना था, उसकी बुकिंग कैंसिल कर दी गई। साथ हास्टलों में रह रहे छात्रों से कहा गया कि वे उनके कार्यक्रम में भाग न लें।
VC of Banaras Hindu University tries to shut down my talk. Booking of auditorium ws cancelled; students in hostels told not to attend. Wow! https://t.co/sy0KzSnZPa
विज्ञापन विज्ञापन— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 13, 2017
Very sad reflection the status of 'Freedom of Speech' in India. Howe, where Kolkata & Chandigarh succeeded in silencing me, BHU failed https://t.co/E78jAkfz1D
— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 13, 2017
तीन तलाक कुरान के खिलाफ
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में तारिक ने कहा कि तीन तलाक का समर्थन कर रहे मौलानाओं को बच्चियों की बद्दुआ लगेगी। कहा कि अल्लाह ने हमें कुरान दी है और हमें उसे मानना चाहिए। न कि उन मौलानाओं की किताब जिन्होंने कुरान से मोटी अपनी किताब लिख दी।
उन्होंने कहा कि बीबीयों को तीन तलाक का अधिकार दिया जाए ताकि जब चाहें वो तब पति को तलाक दे सकें। कहा कि बेटियों के साथ शरिया के नाम पर जुल्म हो रहा है। कम उम्र में उनकी शादी कर दी जा रही है। कहा कि तीन तलाक शरियत के खिलाफ है।
उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे अरबों की नकल छोड़ें और आधुनिकता अपनाएं। तारिक ने बताया कि आतंकवाद और धर्म का गहरा ताल्लुक है। बताया कि आतंकवादी मानते हैं कि जिंदगी मौत के बाद शुरु होती है, इसलिए वे अपने जीवन का कोई मूल्य नहीं समझते।
It's a long journey for me from the Indus to the Ganga. This morning I am in Lord Shiva's city Banaras where Kabir & Tulsi Das once walked.
— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 13, 2017