फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tappebaaz caught in varanasi police arrested five miscreants including four from Tamil Nadu banaras thug terror in many districts of Purvanchal

खाकी के जाल में फंसे टप्पेबाज: बनारस में तमिलनाडु के 4 बदमाश समेत पांच गिरफ्तार, पुलिस की नाक में कर रखा था दम

Fri, 24 Sep 2021 11:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 11:02 AM IST
सार

सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्त में आए पांचों टप्पेबाजों से फिलहाल वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में पूछताछ जारी है। लगभग छह मामलों का खुलासा हुआ तो सोने के जेवर सहित लाखों का माल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Tappebaaz caught in varanasi police arrested  five miscreants including four from Tamil Nadu  banaras thug terror in many districts of Purvanchal
पुलिस की गिरफ्त में आए टप्पेबाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गच्चा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले अंतररज्यीय टप्पेबाजी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तमिलनाडु के चार बदमाश और वाराणसी के एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी गिरफ्तारी थाना लालपुर-पांडेपुर द्वारा की गई है। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्त में आए पांचों टप्पेबाजों से फिलहाल लालपुर-पांडेयपुर थाने में पूछताछ जारी है।  

विज्ञापन


लगभग आधा दर्जन मामलों का खुलासा हुआ तो सोने के जेवर सहित लाखों का माल भी बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए टप्पेबाजों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। बताया गया कि मूल रूप से तमिलनाडु के ये सभी बदमाश हैं जो अब दिल्ली के मदनगीर इलाके में रहते हैं। यह सभी ऑटो से अपने टारगेट की रेकी करते थे।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी ऑटो चालक को हर वारदात का हिस्सा मिलता था। पूरा गिरोह एक साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाता था। टप्पेबाजी गिरोह के सदस्यों ने पूर्वांचल के कई जिलों में आतंक मचा रखा था। यह गिरोह चार पहिया गाड़ी से यात्रा कर रहे बुजुर्ग या महिला यात्री को शिकार बनाता था। इस दौरान यात्री के बैग को पकड़ने के तरीके से उसमें मौजूद सामान की कीमत का अंदाज लगा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों चार्टर्ड एकाउंटेंट शशिकांत गुप्ता को भी गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। इस दौरान वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह गहने और लैपटॉप लेकर फरार हो गया था। इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कराई गई। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और पूरी जांच के दौरान आरोपित पकड़ में आ गए।

आरोपियों के पास से सोने के गहने समेत लाखों का माल भी बरामद हुआ। तमिलनाडु के मूल निवासी विजय, गोपी, संतोष और सूरज समेत वाराणसी के  प्रह्लाद घाट निवासी ऑटो चालक राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब सभी आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी है। 

पुलिस आयुक्त ने की ये अपील

Tappebaaz caught in varanasi police arrested  five miscreants including four from Tamil Nadu  banaras thug terror in many districts of Purvanchal
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश - फोटो : सोशल मीडिया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चार पहिया वाहन से मोबिल गिरने की बात कहकर हुई टपेपबाजी की कई घटनाओं को पुलिस आयुक्त  ए. सतीश गणेश ने गंभीरता से लिया। उन्होंने थानेदारों को ऐसी घटनाओं को रोकने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किए थे।

अब पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपके वाहन से मोबिल गिरने, धुआं उठने, दरवाजे के पास नोट गिरने की बात कहे तो अलर्ट हो जाएं। पहले गाड़ी के विंडो को ऊपर करें। सेंट्रल लॉक करें तब वाहन से उतर कर चेक करें ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed