फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Taking a dip of vow in Lolark Kund with the wish of a child

संतति कामना से लोलार्क कुंड में लगाई मन्नत की डुबकी

Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Taking a dip of vow in Lolark Kund with the wish of a child
संतति कामना से श्रद्धालुओं ने लोलार्क कुंड में मन्नतों की डुबकी लगाई। आस्था का रेला ऐसा उमड़ा की अस्सी और भदैनी की गलियां पूरी तरह से जाम हो गईं। हर तरफ श्रद्धालुओं की कतार, महादेव का जयकारा लगाती टोलियां और स्नान के लिए कतारबद्ध दंपती। मध्यरात्रि से जब लोलार्क कुंड में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हुआ तो अनवरत चलता रहा। रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख से अधिक पहुंच गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद लोलार्क कुुंड पर आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। शाम से ही बैरिकेडिंग में बैठकर दंपतियों ने लोलार्क षष्ठी के स्नान के मुहूर्त का इंतजार किया और जैसे ही आधी रात को घड़ी की सूइयां एकाकार हुईं तो लोलार्केश्वर महादेव का जयकारा गूंज उठा। दंपती स्नान कर रहे थे वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो चर्मरोग की मुक्ति की कामना से डुबकी लगा रहे थे। लोगों ने कुंड में स्नान के साथ वस्त्र छोड़े और साथ ही फल दान किया। साथ ही इसे वर्ष पर्यंत न ग्रहण करने का संकल्प लिया। वहीं, जिनके संकल्प पूर्ण हुए उन्होंने भी डुबकी लगाई। स्नान-दान के बाद लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन किया। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह बच्चों का मुंडन हो रहा था तो कहीं कढ़ाही चढ़ाई जा रही थी।
विज्ञापन

दोनों तरफ लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
वाराणसी। श्रद्धालुओं को स्टेट बैंक से तुलसी घाट की ओर से प्रवेश दिया जा रहा था। सुगमता से लोग कुंड तक जा सकें इसके लिए एक बार में करीब 36 से 48 लोगों को छोड़ा जा रहा था। श्रद्धालुओं को महिषासुर मर्दिनी मंदिर होते अखाड़ा गोस्वामी तुलसी दास, रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली से बाहर भेजा जा रहा था। देर रात श्रद्धालुओं की कतार अस्सी से शिवाला होते हुए अग्रवाल रेडियो तिराहा तक पहुंच गई थी। जबकि दूसरी लाइन तुलसी घाट मार्ग से शुरू होकर अस्सी चौराहा होते हुए मुमुुक्षु भवन से आगे निकल चुकी थी। श्रद्धालुओं की लाइन शिवाला से बढ़कर पांडेय हवेली तक पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के मुताबिक स्नान पर्व लोलार्क षष्ठी पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जेट पंप से लगातार निकाला जा रहा था पानी
गंगा में बाढ़ का असर कुंड के जलस्तर पर पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रख कुंड के जलस्तर को कम रखने के लिए दो जेट पंप से पानी निकाला जा रहा था। स्नान संपन्न कराने के लिए मल्लाहों के अलावा जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed