श्रीकाशी विश्वनाथ: ई-बस, क्रूज सेवा का ऑनलाइन लीजिए टिकट, कैंट स्टेशन के एग्जिक्यूटिव लाउंज में ठहरिए
Varanasi News: बनारस में आने वाले पर्यटकों और शहर के लोगों को सहूलियत के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है। बस के अंदर ही यात्री टिकट लेते थे। अब पहले से टिकट बुक करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से ई-बस सेवा की बुकिंग अब ऑनलाइन भी शुरू हो गई है। काशी दर्शन एप के जरिये यात्री अब ई-बस सेवा के साथ ही गंगा में भागीरथ क्रूज सेवा की भी बुकिंग घर बैठे करा सकते हैं।
यही नहीं, कैंट रेलवे स्टेशन के एग्जिक्यूटिव लाउंज, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का टिकट, सारनाथ में साउंड एंड लाइट शो, टीएफसी और पार्किंग की बुकिंग भी एप के माध्यम से संभव है। स्मार्ट सिटी के तहत विकसित मोबाइल एप को प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पर्यटकों समेत शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी।
स्मार्ट सिटी की ओर से काशी दर्शन एप विकसित किया गया है। इसमें काशी दर्शन ई-बस सेवा के अलावा शहर में चलने वाली ई-बसों का टिकट ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। पहले यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन थी। बस के अंदर ही यात्री टिकट लेते थे। अब पहले से टिकट बुक करा सकते हैं।
बुकिंग पर 20 प्रतिशत किराये में छूट भी मिलेगी। गंगा में चलने वाली भागीरथ क्रूज सेवा का टिकट भी इसी एप के माध्यम से कराया जा सकता है। टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट प्रति यात्री मिलेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन के तहत 300 रुपये प्रति टिकट ऑनलाइन ले सकते हैं।
अब निराश नहीं लौटेंगे सारनाथ के पर्यटक, ऑनलाइन लें टिकट
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का टिकट भी इसी एप से ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। यहां का टिकट 100-150 रुपये प्रति पर्यटक और छुट्टी के दिनों में 150-200 रुपये है। 200 की क्षमता वाले शो में ऑनलाइन टिकट बुक होने से दूर दराज के पर्यटकों को काफी राहत होगी।
पहले से टिकट बुक होने से अब उन्हें निराश नहीं लौटना होगा। कैंट रेलवे स्टेशन के एग्जिक्यूटिव लाउंज का 85 रुपये प्रति यात्री प्रति घंटे के हिसाब से है। समय बढ़ने पर शुल्क और बढ़ जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से संचालित गोदौलिया पार्किंग में प्रति दो घंटे का 50 रुपये शुल्क है। समय बढ़ने पर शुल्क बढ़ेगा।
बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल का टिकट भी 20 रुपये में आनलाइन बुक करा सकते हैं। बच्चों की इंट्री मुफ्त है। टीएफसी में रेस्टोरेंट, कैफे, दुकान, लाउंज, हस्तशिल्पियों का वर्कशाप, ऑडियो और विजुअल रूम, फूड कोर्ट, ताना बाना हैंडलूम गैलरी आदि है।